बड़ी खबर, 15 से 18 साल के बच्चों के लिए शुरू हुआ वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन

शनिवार , 1 जनवरी 2022


नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के कोविड- 19 रोधी टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शनिवार से शुरू हो गया । 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोरों के लिए टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू हो जाएगा ।

मांडविया ने लोगों से अनुरोध किया कि वे टीकाकरण के लिए अपने परिवारों के पात्र किशोरों का पंजीकरण कराएं ।


- उन्होंने कहा , ' बच्चे सुरक्षित , तो देश का भविष्य सुरक्षित । नववर्ष के अवसर पर शनिवार से 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड- 19 रोधी टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू किया जा रहा है । मेरा परिजनों से आग्रह है कि पात्र बच्चों के टीकाकरण के लिए उनका पंजीकरण कराएं । '
उल्लेखनीय है कि भारत में एक दिन में कोविड -19 के 22,775 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,61,579 हो गई । वहीं , 406 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 481486 हो गई । देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ' ओमीक्रोन ' के 1,431 मामले सामने आ चुके हैं ।





Post a Comment